Other

शास्त्री नगर बना कंप्लेंटबाजो का गढ़, लोग परेशान,अधिकारी हैरान

शास्त्री नगर बना कंप्लेंटबाजो का गढ़, लोग परेशान,अधिकारी हैरान
– टाइगर कमांड
दिल्ली : शिकायत करना आम नागरिक का मौलिक अधिकार है,लेकिन जब यह शिकायत सिर्फ अवैध उगाही और लोगो को परेशान करने के लिए की जाने लगे तो उसे क्या कहिएगा। यूं तो शिकायत लगभग हर जगह होती है। लेकिन जब यही शिकायतें मोहल्ले के नाम से फर्जी संस्थयो के नाम पर की जाने लगे तो लोग परेशान और अधिकारी हैरान हो जाते है।
ऐसा ही कुछ आजकल मध्य दिल्ली के शास्त्री नगर में हो रहा है। यहां से अवैध निर्माणों, लोगो की व्यक्तिगत जानकारियों को लेकर इतनी कंप्लेंट की जाती है। कि शास्त्री नगर पुलिस,प्रशाशन और नगर निगम में फेमस हो चुका है। और कंप्लेंट बाजो के नाम से मशहूर हो चुका है। यह बात ठीक है कि यहां अवैध निर्माण तो होते ही है,लेकिन जब एक अवैध निर्माण की शिकायत जब कई फर्जी नामो से कि जाने लगे तो मतलब साफ नजर आता है। जबकि यही शिकायत कर्ता तब कहां होते हैं,जब जिसकी शिकायत उन्होंने की होती है। और वहीं काम पूरा हो जाता है? लेने देने के बाद आखिर यह शिकायत कहां चली जाती है? यह रहस्य अभी तक बरकरार बना हुआ है। मतलब साफ है, शिकायतकर्ता, शिकायत का दोषी और अधिकारी ऐसा क्या करते हैं। कि शिकायत का निस्तारण अचानक से हो जाता है। और जिस संदर्भ में शिकायतकर्ता को भ्रष्टाचार नजर आता है। वह बाद के सदाचार बन जाता है।

Related posts

मोदी सरकार शुतुरमुर्ग की हालत में : कांग्रेस

Tiger Command

Discover Taiwan’s Spirit: New Local Cultural and Creative Strengt

Tiger Command

लालकिले पर हमला वाकई शर्मनाक है ? तो सरकार को शर्म क्यों नहीं आ रही ?

Tiger Command

Leave a Comment