दिल्लीस्वास्थ्य

आदेश गुप्ता ने प्रेम नगर और शास्त्री नगर में मास्क, सैनिटाइजर और काढ़ा वितरण किया

नई दिल्ली, 12 जुलाई। कोरोना से बचाव हेतु आज वेस्ट पटेल नगर एवं शास्त्री नगर मंडलों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में आज दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने लोगों के बीच रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु काढ़ा, मास्क एवं सैनिटाइजर वितरित किये। इस अवसर पर उत्तरी दिल्ली नगर निगम महापौर श्री जय प्रकाश, जिलाध्यक्ष श्री अरविंद गर्ग, पूर्व जिला महामंत्री श्री प्रवीण जैन, वेस्ट पटेल नगर मंडल अध्यक्ष श्री धनेश तिवारी, शास्त्री नगर मंडल अध्यक्ष श्री हरीकिशन गुप्ता सहित मंडल के पदाधिकारी उपस्थित है।
शास्त्री नगर में सेनेटाइजर,मास्क वितरित करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता, उत्तरी निगम के महापौर जयप्रकाश,बीजेपी के शास्त्री नगर मंडल अध्यक्ष हरिकिशन गुप्ता

इस अवसर पर श्री आदेश गुप्ता ने कहा लॉकडाउन के दौरान दिल्ली भाजपा कार्यकर्ताओं ने कर्मठता का परिचय देते हुए दिल्ली के लोगों की सेवा की है। माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आह्वान पर दिल्ली भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता दिल्ली के गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन और राशन पहुंचाने में लग गए और अब उन्हें सुरक्षित रखने के लिए मास्क, सैनिटाइजर और उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए काढ़े के पैकेट का भी वितरण कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने 10 लाख काढ़े के पैकेट का वितरण करने का लक्ष्य रखा है, यह काढ़ा वितरण अभियान भी इसी सेवा भाव की श्रृंखला है। उन्होंने कहा कि संकट के समय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजनीति से ऊपर उठकर कई पार्टियों के नेता द्वारा मदद के लिए की गई ट्वीट पर तत्काल सहायता पहुंचाई। कोरोना काल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसेवा की अद्भुत मिसाल पेश की है। परिश्रम की पराकाष्ठा करने वाले ऐसे पार्टी के कार्यकर्ता साधुवाद के पात्र हैं।
श्री गुप्ता ने कहा कि संकट के समय में दिल्ली भाजपा दिल्ली के लोगों की समस्याओं के निवारण के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा यही उद्देश्य है कि जरूरत के समय हम दिल्ली के लोगों तक हर संभव सहायता पहुंचा सके। उन्होंने कहा कि जब साफ नीयत के साथ किसी लक्ष्य की ओर काम किया जाए तो उसका परिणाम हमेशा सकारात्मक ही मिलता हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखते हुए दिल्ली भाजपा कार्यकर्ता पूरी सजगता और सतर्कता के साथ इस काढ़ा, मास्क और सैनिटाइजर वितरण अभियान को सफल बनाने में जुटे हैं।

Related posts

Govt lifts ban on 2 Malayalam news channels over Delhi riots coverage: Report

cradmin

शास्त्री नगर में L-233 के अवैध मकान की जे ई ने रिश्वत के दम पर दी गलत रिपोर्ट, जे ई को नज़र नहीं आया पार्किंग चलता ऑफिस, 5 मंजिल भी नहीं दिखी

Tiger Command

शास्त्री नगर अभी नहीं खुलेगा,एम और एल ब्लॉक से भी आ रहे केस,शनिवार को शास्त्री नगर खुलने की खबर अफवाह

Tiger Command

Leave a Comment